विधायिका सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

फरीदाबाद 6 जुलाई। जन संघ के सस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी बडख़ल मंडल के द्वारा बडख़ल की विधायिका सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में मनाई गई। कर्मवीर बैंसला के द्वारा बताया गया की श्री मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। संविधान सभा और प्रान्तीय संसद के सदस्य और केन्द्रीय मन्त्री के नाते उन्होंने शीघ्र ही अपना विशिष्ट स्थान बना लिया। किन्तु उनके राष्ट्रवादी चिन्तन के चलते अन्य नेताओं से मतभेद बराबर बने रहे। फलत: राष्ट्रीय हितों की प्रतिबद्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मन्त्रिमण्डल से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने एक नई पार्टी बनायी जो उस समय विरोधी पक्ष के रूप में सबसे बड़ा दल था। अक्टूबर, 1951 में भारतीय जनसंघ का उद्भव हुआ। उनका एक विचार था एक देश, एक निशान, और एक संविधान हो।

बडख़ल मंडल द्वारा श्री मुखर्जी की जयंती को अगले 3 सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा मनाने का निश्चय किया गया है। जिसमे प्रथम सप्ताह समूची विधानसभा में मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। द्वितीय सप्ताह विधानसभा में स्वछता अभियान चलाया जायेगा। तृतीया सप्ताह पेयजल व्यवस्था को सुचारु रूप से प्रयास करने हेतु निश्चित हुआ है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव अंजू भड़ाना, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैंसला, अफज़़ल अंसारी, मुकेश चौधरी, हरदयाल मदान, जगत फागना, प्रवीण चौधरी, जगमोहन शर्मा, तौफीक खान, विक्रम रावत, अशोक शर्मा, कपिल शर्मा, मुरारी लाल गर्ग, गुलशन भारद्वाज, भवानी शर्मा, मण्डल मीडिया प्रभारी हिमांशू मिश्र व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!