विश्व रक्त दाता दिवस पर मानव सेवा समिति को मिला सम्मान

फरीदाबाद : विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी, महावीर इंटरनेशनल व डॉ सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र की ओर से सेक्टर 87 स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने सबसे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों व रक्तदान शिविर लगाकर पुण्य कार्य करने वाली संस्थायों को सम्मानित किया।

सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा व रोटरी क्लब एनआईटी नेक्स्ट को भी अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने पर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संस्कार शाखा के संरक्षक अमर बंसल व रोटरी क्लब नेक्स्ट के अध्यक्ष नवीन पसरीजा ने सम्मान प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!