वूमेंस पावर ने नए साल की शुरुआत ब्लड डोनेशन कैंप से की

फरीदाबाद : वूमेन पावर ने सेक्टर 23/ 22 गुरुद्वारे पार्क में एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया, जहां इतनी बारिश में भी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कैम्प में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी से डॉ हेमंत अत्री, रोटरी ब्लड बैंक प्रेसिडेंट दीपक प्रसाद, समाजसेवी अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, शुभम मित्तल आदि मौजूद रहे।

रोटरी क्लब फरीदाबाद सिटी के प्रेसिडेंट डॉ हेमंत अत्री ने कहा कि गिनती कुछ भी हो हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। रक्तदान के लिए वूमेन पावर के सदस्यों ने कहा कि वो हर मुमकिन से मुमकिन प्रयास करेंगे और जगह-जगह रक्तदान शिविर लगाएंगे जिससे हमारे शहर में रक्त की कमी ना हो, रक्त की कमी की वजह से किसी की जान ना जाए। इस मौके पर उनकी टीम से डिप्टी सेक्रेटरी शगुन तोमर, सैयद महविश परवीन, आशीष पंडित, उमंग, प्रियंका शर्मा, मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!