शराब के ठेकों पर उमड़ी भीड़ !

दिल्ली 4 मई। देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण के शुरुआत के साथ ही कुछ ढील दी गई है। देश को कोरोना संक्रमण के लिहाज से तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। इन तीन जोन के हिसाब से ही अलग-अलग सेवाओं के शुरू होने के लिए छूट दी गई है। आज से लगभग हर जोन में अलग-अलग नियमों के हिसाब से शराब की दुकानें खुल रही हैं और इसका व्यापक असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में देखा जा सकता है। आज सुबह छह बजे से ही दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर स्थित शराब की दुकानों पर आज सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। एक बार तो भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को डंडे फटकारने पड़े।

सुबह छह बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगी है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बनाए गए गोले में ही खड़े हैं। लोग सिर्फ एक-दो बोतल नहीं बल्कि पेटी की पेटी शराब खरीदकर ले जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने स्टैंडअलोन की दुकानों, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानों या आवासीय परिसरों की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने के बाद लक्ष्मी नगर के एक शराब की दुकान के बाहर लंबी कतार में खड़े दिखे लोग।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!