शराब पर लगेगा कोरोना टैक्स, 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं बोतल के दाम !

चंडीगढ़ ! कोरोना महामारी के बीच हरियाणा सरकार ने शराब पर कोरोना टैक्स लगाने की तैयारी कर ली है। इसकी घोषणा खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की है। अंदाजा है कि शराब पर लगाए जा रहे कोरोना सैस से शराब की बोतल 2 रुपये से 20 रुपये तक महंगी हो सकती है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से शराब ठेके बंद हैं। इस बीच एक अप्रैल को नए ठेकेदारों का कार्यकाल भी शुरू हो चुका है। एक महीने से ठेके बंद होने के कारण भारी राजस्व की हानि हो रही है। इसके बावजूद सरकार ने जनहितों को ध्यान में रखते हुए शराब ठेके नहीं खोले हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शराब की पूर्व निर्धारित कीमतों में बदलाव किया जाएगा। जिसके चलते हरियाणा में अब शराब महंगी होगी। उन्होंने बताया कि शराब पर कोरोना कर लगाया जाएगा। यह कर दो रुपये से लेकर बीस रुपये तक हो सकता है। इसके लिए स्लैब बनाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का बारे में ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!