शहीदी दिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया

फरीदाबाद : नेशनल इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) और अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शहीदी दिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। खान दौलत राम धर्मशाला में लगाए गए शिविर में मानव सेवा ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। नीमा के प्रधान डॉ अनिल शर्मा, महासचिव डा.अतुल अग्रवाल तथा अग्रवाल वैश्य समाज के संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

शिविर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शीला भगत पार्षद मनोज नासवा, रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार, बिजेंद्र सौरोत तथा सामाजिक संस्था फीकाम के अध्यक्ष मिर्जा वसीउद्दीन बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। नीमा की ओर से डा. अनुराधा भाटिया, डा. ज्योति चौधरी, ज्योति गांधी, एस के मल्होत्रा, मदन, डा. सुरेश पासी, डा. योगेश, सुरेंद्र टीटू, राजू भाटिया, एस एन तिवारी, नरेंद्र सेठी का विशेष सहयोग रहा। केदारानाथ अग्रवाल ने कहा कि आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।



