वाको इंडिया नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में बच्चों ने गोल्ड मेडल व स्वर्ण पदक जीते

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : खेलों के माध्यम से बच्चे अपने शहर व देश का नाम समय-समय पर रोशन करते रहते हैं। वहीं आजकल बच्चे भी खेलों में खूब बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में पुणे में आयोजित वाको इंडिया नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी बच्चों ने भाग लेकर अपने शहर, स्कूल व कोचिंग सेंटर का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में लगभग 1500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 24 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रांज़ जीतकर हरियाणा ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

फरीदाबाद के सेक्टर-3, पॉकेट-2 के शत्रुघन पार्क में प्रशिक्षण लेकर बच्चों ने नेशनल में 7 मेडल जीते। जिसमें दीपिका शर्मा, आराध्या शर्मा, देव ने गोल्ड मेडल, यश प्रताप सिंह, आर्यन खान ने सिल्वर मेडल और निधि मिश्रा, कृष्णा वाचू ने ब्रान्ज मेडल जीते। तेजस परिहार, वत्सल्या ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उनकी इस जीत पर कोच अन्जू शर्मा ने बच्चों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!