फरीदाबाद सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में पर्यटक हरियाणवी सेल्फियों का आनंद उठा रहे हैं

फरीदाबाद, 5 फरवरी। 34वें अंतर्राष्टरीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से अपणा घर की साज-सज्जा की गई है। जिसमें अनेक स्थानों पर हरियाणवी लोकजीवन से जुड़ी हुई सेल्फियों की व्यवस्था की गई है। मेले में पर्यटक हरियाणवी सेल्फियों का आनंद उठा रहे हैं। यह जानकारी मेले के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में अपणा घर सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां पर चौपाल के दृश्य के माध्यम से हुक्के के साथ सेल्फी लेने वालों का अंबार लगा रहता है। सुबह से शाम तक हजारों लोग पिलंग पर बैठकर हरियाणवी शैली में सेल्फियां लेते हैं।

यहां पर बनाया गया हरियाणवी झरोखा सेल्फियों के लिए नवीन प्रयोग के रूप में पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां पर हरियाणवी चक्की की स्थापना भी की गई है, जिसके साथ महिला पर्यटक चक्की पीसते हुए सेल्फी लेना नहीं भूलती। इतना ही नहीं यहां पर स्थापित किया गया हाथ का गंड़ासा भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। इसके साथ भी पर्यटक हरियाणवी शैली में सेल्फियां लेते हैं। इस प्रकार सुबह से शाम तक यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक हरियाणवी सेल्फियों का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे जहां एक ओर मेले में अपणा घर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है वहीं पर सेल्फियों के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति का संदेश विदेशों तक पहुंच रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!