श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बल्लबगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंगला धर्मशाला, सिही गेट बल्लबगढ़ में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रधान गोपाल गोयल ने बताया कि शिविर में 151 यूनिट एकत्रित हुआ है और कहा कि ट्रस्ट समाजिक एवं धार्मिक कार्य करती रहती है! लगातार 22 वर्षो से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है।

ट्रस्ट द्वारा डिस्पेंसरी, सिलाई सेंटर और पब्लिक शौचालय का भी सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा और पार्षद दीपक यादव ने रक्तदान शिविर में आकर रक्तदाताओं के हौसले को बढ़ाया और ट्रस्ट के इस नेक कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक पंडित अनिल वशिष्ठ, संजीव त्यागी, प्रधान गोपाल गोयल, केदारनाथ अग्रवाल, दिनेश देशवाल, नीरज सिंगला, वेद वशिष्ठ, कमल, अमित मित्तल, प्रदीप बंसल, दीपक ठाकुर, अमित गोयल, मनोज चौहान, लालाराम गोला, रमन शर्मा, राजन सिंगला, दीपक मित्तल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!