गणतंत्र दिवस को लेकर फरीदाबाद पुलिस की तैयारी, 1500 के करीब पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

फरीदाबाद : मकसूद अहमद, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं एनआईटी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर फरीदाबाद पुलिस की तैयारी पूरी है, 1500 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। 22 जनवरी को शाम 7:00 बजे तक 23 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक तथा 25 जनवरी को शाम 7:00 बजे से लेकर 26 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित। 500 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर किए गए हैं तैनात। नाकाबंदी कर पुलिस द्वारा की जा रही है चेकिंग, बस स्टैंड, होटल, मॉलस, सराय आदि स्थानों पर भी चेकिंग।



