समाजसेविका हरमीत कौर ने सैंकड़ों महिला समर्थकों के साथ ग्रहण की जजपा पार्टी की सदस्यता

गुरुग्राम : जजपा को बल्लबगढ़ क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिली। समाजसेविका हरमीत कौर ने अपनी सैंकड़ों महिला समर्थकों के साथ जजपा पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की। गुरुग्राम के लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक नैना सिंह चौटाला की अगुवाई में हरमीट कौर ने अपनी सैंकड़ों महिला समर्थकों के साथ जजपा पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा की प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं, आने वाले समय में भी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य जारी रहेगा। सदस्यता लेने के बाद हरमीत कौर ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, विधायक नैना सिंह चौटाला, जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय प्रवक्ता दलबीर धनखड़ का आभार प्रकट करते हुए कहा की जन नायक जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए वे पार्टी की आभारी हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी वे उसका पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की हम हरसीरत फाउंडेशन के माध्यम से पहले भी समाजसेवा के कार्य करते रहे है। अब जननायक जनता पार्टी की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र की जनता के लिए और अधिक तत्परता से समर्पित होकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा, पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, राष्ट्रीय सचिव सुबेसिंह बोहरा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र ठाकरान, कृष्ण गाडोली, कोकी ठाकरान, सैलजा भाटिया, विभा पांडे, रितु कटारिया, नीलम बालू, सुनीता कटारिया, बेगराज नागर, निहारिका गेरा, चवनदीप कौर, जगजीत वालिया, दीपक यादव, कुलदीप गढ़ी, सन्नी कटारिया, तुषार यादव, बल्ले चेयरमैन, रामनिवास फौजी, विपिन गुर्जर, विक्रम छौकर आदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!