faridabad crime शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 1,80,000 रुपये की ठगी

खाताधारक गिरफ्तार, खाते में ठगी के आये थे 39,000 रुपये

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेड़ी कलां वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी फेसबुक पर एक लडकी से दोस्ती हुई थी। जिसने उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए कहा तथा @GO_Markets_Global_CS नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में कुल 1,80,000 रुपये निवेश किए। जिसके बाद शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामली दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने अतिन्द्रपाल सिंह सेखोन(33) वासी जिला बरनाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि अतिन्द्रपाल खाताधारक है। जिसने अपना करंट खाता egnova pvt. Limited के नाम से खुलवाया हुआ था। आरोपी की कार एक्सेसरीज की दुकान है। आरोपी B.A पास है। खाते में ठगी के 39,000 रुपये आए थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!