फोन हैक कर 3,17,078 रुपये की ठगी, 4 आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है जिसके चलते साइबर थाना NIT की टीम ने अकिंत(21) वासी सीकर राजस्थान, दीपक(19) वासी डीडवाना राजस्थान, पुनीत(21) व लक्की(19) वासी झोटवाड राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन को किसी ने हैक कर उसके खाते से 3,17,078 रुपये निकाल लिये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि अंकित व दीपक दोनों खाताधारक है, अंकित के खाता में 21,000 रुपये व दीपक के खाता में 44,000 रुपये आये थे। वहीं पुनित व लक्की ने शिकायतकर्ता का फोन हैक किया था। अंकित L.L.B, दीपक वेटरनरी व लक्की बी.ए का छात्र है। अंकित व दीपक सीकर में एक साथ रहते है वहीं पुनित व लक्की दोस्त है। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!