सूरजकुण्ड मेले में स्कूल कंपटीशन कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद : सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा टूरिज्म के द्वारा स्कूल कंपटीशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जज के रूप में हेमलता दोहरे, मनोज, नरेंद्र, जावेद ने विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि किसी भी प्रोग्राम में हिस्सेदारी निभाना सबसे बड़ा ईनाम होता है। इससे बच्चों का व्यक्तित्व निखरता है। इसके साथ सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क मेला भ्रमण करवाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन्स, प्रकाश कान्वेंट स्कूल, ब्लू वल्र्ड, शक्ति विद्या निकेतन, मानव संस्कार स्कूल के बच्चों ने कंपटीशन में भाग लिया।
कार्यक्रम में एक्स फैक्टर इंटरटेनमेंट ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

टीचर हेमलता दोहरे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि मेले में बच्चे घूमने-फिरने बहुत शौक के साथ आते हैं और यहीं पर बच्चों में निबंध और लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और उनको प्रोत्साहित भी किया जाता है। हरियाणा टूरिज्म का यह कार्यक्रम बच्चों में खास चर्चित रहता है बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में अच्छी खासी हिस्सेदारी निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!