सांसे मुहिम द्वारा पौधारोपण पर किया जा रहा है जमीनी स्तर पर कार्य- नवीन सैनी

फरीदाबाद, 4 अगस्त ! “सांसे हो रही है कम आओं पोधे लगाये हम” युवासमाज सेवी व प्रकृति प्रेमी जसवंत पवार द्वारा चलाई जा रही मुहिम “सांसे” जो कि फरीदाबाद में हर एक कोने तक पहुंच गई है को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसमें अमरूद, जामुन, बालम खीरा, गुलमोहर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए और जितने भी पौधे लगे उन पौधों को लगाने के साथ-साथ उनका ट्री गार्ड भी लगाया गया जिसकी अगुवाई फरीदाबाद जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नवीन सैनी और “सांसे” मुहीम के संचालक जसवंत पवार ने साथ मिलकर किया!
इस मौके पर नवीन सैनी ने समाज से आग्रह किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसको बड़ा करने, उसको सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी लें क्योंकि सांसे मुहिम से जुड़ने वाले हर व्यक्ति का उद्देश्य मात्र पेड़ों को लगाना नहीं बल्कि उन्हें बड़ा करना ,हरा भरा करना भी है सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ इतना ही है कि हर त्यौहार, खुशी के मौके, जन्मदिन और एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उस पौधे की देखभाल करे उसे वृक्ष बनाएं इस पुनित काम मे युवासमाजसेवी हिमांशु भट्ट, रवि पांडे, अशोक भंडारी, दीपशिखा अधिकारी व तुषार डे मौजूद रहे !



