मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से जख्मी

मुंबई ! अभिनेत्री शबाना आजमी (69) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार एक ट्रक से टक्करा गई। शबाना के सिर और हाथ में चोट आई है। जावेद अख्तर भी कार में उनके साथ थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर दोपहर साढ़े 3 बजे खालापुर टोल नाके पर हुआ। शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई लौट रहे थे। जावेद अख्तर ने कहा कि शबाना को ट्रामा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं और आपकी दुआओं की जरूरत है। यह बातचीत करने का वक्त नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। ड्राइवर भी बयान देने की स्थिति में नहीं है।



