थाना बीपीटीपी क्षेत्र में बेटे ने पीट-पीट कर की पिता की हत्या

मां बेटे ने शव को लगाया ठिकाने

फरीदाबाद : कुलबीर वासी अजरौंदा, फरीदाबाद ने थाना बी.पी.टी.पी में एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसका भाई हरबीर अपने परिवार के साथ टेरा लवीनियम सोसाईटी सेक्टर 75 फरीदाबाद में रहता था। उसके भाई की उसकी पत्नी, बेटा व साली मानसिक रूप से परेशान करते थे व उसके साथ मारपीट करते थे जिसके कारण वह उनसे अलग सेक्टर-7 में रहने लग गया था। 11 जुलाई से उसके भाई का फोन बंद आ रहा था। 14 जुलाई को उसके भाई की पत्नी और बेटा उनके गांव अजरौंदा आये, जिन्होंने बताया कि उसका भाई हरबीर विदेश घुमने गया है। 27 जुलाई को दोनों फिर अजरौंदा आये जिनसे फिर पूछा तो बहाना कर के चली गई और फोन बंद कर लिया। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संगीता व साहिल वासी टेरा लवीनियम सोसाइटी ,सेक्टर-75 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है तथा थाना सूरजकुंड क्षेत्र से शव को बरामद किया है।

प्रांम्भिक पूछताछ में सामने आया कि 11 जुलाई को मृतक हरबीर का बेटा घर से बाहर गया हुआ था, जब वह रात को घर वापिस आया तो हरबीर ने घर का गेट नहीं खोला। फिर साहिल साइड वाले मकान से घर के अंदर घुसा और अपने पिता के साथ मारपीट की, जिससे उसके पिता हरबीर की मृत्यु हो गई। जब मृतक की पत्नी घर से आई तो देखा उसका पति मरा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने उसके शव को उठा कर सुरजकुण्ड रोड पर सिद्धार्थ आश्रम से आगे पुलिया के नीचे फेंक दिया।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!