स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी सबसे ज्यादा जरूरी : अपराजिता

फरीदाबाद (बल्लभगढ़),18 नवम्बर। उपमंडल में स्वच्छता अभियान के बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए आम जन की भागीदारी का सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लोगों का सहयोग लिया जाएगा। ताकि स्वच्छता अभियान में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित हो। एसडीएम अपराजिता ने यह बात आज अपने कार्यालय में उपमंडल के कबाडिय़ों  के साथ बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार  स्वच्छता अभियान के तहत लोगों के घरों के कुङे तथा अन्य स्थानों पर डाले जाने वाले कुङे का सही प्रबंधन सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में जन प्रतिनिधियो, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो के साथ भी बैठक करके सुझाव सांझ किए जाएंगे। लोगों के घरों से कुङा इक्कठा करने वाले वैण्डर, इको ग्रीन कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जिसकी जो भी जिम्मेदारी है, उसका सही तरीके से क्रियान्वन करना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में कबाडियों के साथ पॉलीथिन तथा प्लास्टिक बैग के कुङे सहित उपमंडल के हर घर का कुङा कैसे इक्कठा बेहतर तरीके से हो और उसका निपटान सही हो ताकि उपमंडल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बेहतर तरीके से प्रयास किए जा सके बारे भी सुझाव सांझा किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!