अवैध नशा बेचने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में 877 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 29 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 877 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदन सिंह वासी गाँव भुलीगांव गंगोलीहाट जिला पिथोरागढ़ उतराखण्ड हाल सैक्टर-78 फरीदाबाद को 490 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-75 से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा भुपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशना वासी कबाडी मार्केट, जीवन नगर पार्ट 2 फरीदाबाद को 387 ग्राम गांजा सहित इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प, जीवन नगर के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये जाकर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!