स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय से पूरी करें सभी विभाग : अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रज़ा

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
  • सेक्टर-12 में कार्यक्रम स्थल हैलीपेड ग्राउंड का भी लिया जायजा

फरीदाबाद, 09 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रज़ा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला प्रशासन द्वारा ख़ास तरह से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हमें इसके आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं रखनी है। उन्होंने कहा कि आयोजन सेक्टर-12 स्थित हैलीपेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग निर्धारित समय पर अपना-अपना कार्य पूरा करें।

अतिरिक्त उपायुक्त इमरान रज़ा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए व कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा भी किया।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जो मैदान निर्धारित किया गया है उसमें मुख्य मंच व अतिरिक्त मंच के साथ-साथ आम दर्शकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने की वजह से यहां पर बरसाती पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पीड्ब्लूडी, नगर निगम व अन्य सभी विभाग मैदान के सौंदर्यकरण, मंच व पार्किंग को लेकर जो कार्य होने हैं उन्हें समय से पूरा करें। इसके साथ ही गेटों का निर्माण, सड़कों की मरम्मत, झंडे, टैंट इत्यादि का कार्य भी निर्धारित समय के बीच ही पूरा किया जाए।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद सतेंद्र दुहन, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल नगराधीश नसीब कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!