पुलिस आयुक्त ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार आरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों को सेक्टर 21C स्थित पुलिस आयुक्त में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 से 2022 के अवसर पर प्रशासनिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के साथ, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नितीश अग्रवाल, डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, डीसीपी बल्लबगढ़ जय बीर राठी, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय संदीप मोर, एसीफी सफिउद्दीन, एसीपी जयपाल, एसीपी सुरेन्द्र सिंह, एसीपी रमेश चन्द, एसीपी पृथवी सिंह, एसीपी दलबीर सिंह व महिला सुरक्षा के नोडल आफिसर एसीपी मुनिष सहगल अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
सम्मानित की गई महिला पुलिसकर्मियों में कुशल नेतृत्व, अनुसंधान, तुरंत कार्रवाई, रिकॉर्ड मैनेजमेंट इत्यादि वर्गों में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए महिला थाना सेन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता , उप निरीक्षक सीमा व अल्पना, सहायक उप निरीक्षक अनिता, प्रियंका, बबीता, संयोगिता, रेखा, मंजू प्रमिला व मोनिका तथा महिला मुख्य सिपाही राजबाला, कपिला, कविता, मोनिका सोनिया, कविता, और सुदेश महिला सिपाही पूजा नीतू, गायत्री, सपना, दिपिका, सरला, मानसी, पूनम, रीना, माया, निशा एवं मीना और आईटीआई ट्रेनिंग स्टूडेंट पूजा कुमार को पुलिस कमिश्नर श्री विकाश कुमार अरोड़ा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
उपरोक्त महिला पुलिस अधिकारियों ने बिहार, कोलकाता लखनऊ, झारखंड, मणिपुर आदि स्थानों से बलात्कार के अपराधियों को दबोचकर उन्हें गिरफ्तार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आन बान और शान है, महिलाएं मां, बहन, बेटी, दोस्त के साथ-साथ पत्नी का भी दायित्व निभाती है। आज महिलएं सरकारी और प्राइवेट जॉब में उच्च अधिकारीयो के पद पर भी काम कर रही है। महिलाएं आफिस के साथ- साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभा रही है। अपने परिवार के साथ साथ समाज की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारियों भी उनके कंधों पर है इसलिए इनको सम्मानित किया जाना चाहिए जिसकी यह हकदार हैं।
इसके साथ ही सुबह सेक्टर 12 खेल परिसर में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें तीन अलग-अलग स्कूल के बच्चों और महिला पुलिस आधिकारी और उनके परिवार वालों ने आयोजन में भाग लेकर प्रस्तुति दी, जिनको डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान और एसीपी क्राइम मुनीष सहगल द्वारा पुरस्कृत किया गया और शाम को पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
महिला पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के हर विभाग और प्रशासनिक कार्यों का पदभार बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है।
पुलिस आयुक्त द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को भविष्य में इसी प्रकार समाज में महिलाओं की सुरक्षा और मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।



