तिगांव सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया

फरीदाबाद : तिगांव सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिरकत की। भाजपा महिला मोर्चा की तिगांव अध्यक्ष सपना शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा अस्पताल के स्टाफ ने भी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर वह मंडल अध्यक्ष सपना शर्मा का स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा बहुत अच्छे से अपने काम को कर रहा है और आशा है आगे भी निरंतर ऐसे कार्य करता रहेगा। महिला मोर्चा कि सपना शर्मा ने कहा की महिलाएं कोरोना वैक्सीन लगवाने में आगे आएं तथा अपने परिवार को एवं आस-पड़ोस को कोरोना वैक्सीन लगवाकर कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करें। इस मौके पर गांव के सरपंच रिंकू जौडला के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!