हरियाणा बोर्ड की 1 से 15 जुलाई तक होगी परीक्षाएं, डेटशीट परीक्षा से 10 दिन पहले !

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षा बीच में ही स्थगित करनी पड़ी थी, लेकिन बोर्ड ने अब दो माह बाद सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की शेष परीक्षाओं का आयोजन कराने की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से एक जुलाई से 15 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। विद्यार्थियों की डेटशीट परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगा। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कूलों को खोलने के संदर्भ में दिशा-निर्देश बनाने का कार्य किया जा रहा है। एनसीआरटी द्वारा इस संदर्भ में मॉड्यूल बनाया जा रहा है। प्रदेश में भी स्कूलों को खोलने के संदर्भ में दिशा-निर्देश बनाए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाते हुए स्कूली व्यवस्था की पढ़ाई को फिर से संचालित किया जा सके। प्रदेश की सिफारिश एमएचआरडी को भेजे जाने के लिए सभी हितधारकों से चर्चा की जा रही है।

विभाग की ओर से आदेश आए हैं जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों को खोलने के नियम को लेकर चर्चा कर निदेशालय को 7 जून तक रिपोर्ट भेजी जाएगी। बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक होगी। बोर्ड की ओर से बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर 10 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!