हरियाणा सरकार द्वारा अग्निवीरो को प्रशिक्षित कर शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी : भाजपा

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के जिला अधिकारी पदाधिकारियों की बैठक फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई! इस बैठक में प्रदेश के महा संपर्क अभियान के प्रमुख संदीप जोशी भी उपस्थित थे! बैठक में अग्नीपथ योजना एवं हरियाणा सरकार द्वारा अग्निवीरो को प्रशिक्षित कर शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी पर धन्यवाद, प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में एक मत से देश की तरुणाई का आवाहन किया की वे निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा रची गयी देश को आंदोलन की आग में झोंकने की साजिश के चक्रव्यूह में फंसने की बजाय अपनी उर्जा भर्ती की तैयारी में लगाएं ! भारतीय जनता पार्टी अग्निपथ रूपी शानदार और जानदार योजना देश के जवानों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के सैन्य नेतृत्व का अभिनन्दन करती है। पार्टी अग्निपथ को स्वीकार कर आने वाले दिनों में अग्निवीर बनने वाले नोजवानो को उन के उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देती है।

बैठक में जिले के महामंत्री मूलचंद मित्तल, डॉ आर एन सिंह, उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला सचिव पुनीत झा, मीडिया सह प्रभारी राज मदान,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!