हांसी में गंदगी का आलम ही आलम !

गुरुग्राम/हांसी (मदन लाहौरिया) 10 अगस्त। हांसी शहर के कटला जैसे ऐतिहासिक स्थान पर गंदगी के जबरदस्त ढेर लगे हुए हैं! इस बारे में हांसी नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है! हांसी प्रशासन और नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाय जनता से हर प्रकार का टैक्स कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन होने के कारण आर्थिक मंदी के चलते वसूल रहे हैं और जनता के द्वारा दिये गये टैक्स के पैसे से हांसी प्रशासन अपने चहेतों का घर भरने पर लगा हुआ है!
कोरोना महामारी के चलते हांसी प्रशासन व नगर परिषद सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान ना देकर मीडिया और कागजों में अपनी पीठ थपथपाते नहीं थकते जब कि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है और हांसी के सभी नाले व नालियां गंदगी से अटे पड़े हुए बदबू मार रहे हैं!

इस बारे में जब हांसी के भप्पी जैन चाय वाला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हांसी शहर में नालों की सफाई नहीं करवाने की वजह से नाले गंदगी से भरे हुए हैं! बरसात का सीजन होने पर भी हांसी प्रशासन व नगर परिषद अधिकारी नालों की सफाई ना करवा कर आंखें मूंद कर कुंभकर्णी गहरी नींद में लंबी तानकर अपनी मस्ती में सो रहे हैं!
भप्पी जैन ने आगे बताया कि नालों की सफाई ना होने की वजह से महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है! उन्होंने कहा कि हांसी के इस ऐतिहासिक कटला में लगे हुए गंदगी के ढेरों के पास से रोजाना सैंकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है! इन कूड़े के ढेरों में आवारा पशु व सूअर मुंह मारते रहते हैं जिस से गंदगी फैली रहती है! भप्पी जैन ने हिसार उपायुक्त प्रियंका सोनी से मांग करते हुए कहा कि कटला में लगे हुए गंदगी के ढेरों की सफाई करवाने के लिए हांसी प्रशासन व नगर परिषद को आदेश जारी कर के इस ऐतिहासिक कटला की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से करवाई जाये!



