10 दिन पहले जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, क्राइम ब्रांच 65 ने गिरफ्तार कर वापिस भेजा जेल

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी की टीम ने एक मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश बताया है। आरोपी बल्लभगढ़ के मलेरणा रोड का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लभगढ़ सब्जी मंडी से थाना आदर्श नगर के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी किया था।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें थाना आदर्श नगर में दो तथा थाना सेक्टर 8 व डबुआ में एक-एक मामला शामिल है।

आरोपी अभी 10 दिन पहले सजा काट के जेल से बाहर आया था कि उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!