100 करोड़ पार टीकाकरण देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि : गोपाल शर्मा

फरीदाबाद 21 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला के साथ भारत में टीकाकरण 100 करोड़ पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-29 में टीकाकरण सेंटर पर जाकर वहां सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया और लड्डू खिलाकर इस ऐतिहासिक दिवस को मनाते हुए कहा कि यह सिर्फ 100 करोड़ के टीकाकरण का जश्न ही नहीं है, यह जश्न है आत्मनिर्भर होते भारत का। यह जश्न है देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों की सफलता का, स्वास्थ्य कर्मियों के अभूतपूर्व समर्पण भाव के सम्मान का। यह जश्न है भारत के उस प्रयास का जिसने कोरोना महामारी से लडऩे में पूरे विश्व को राह दिखाई। यह जश्न है भारत के कुशल नेतृत्व का जिसने पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है और भारत का भविष्य कुशल और सशक्त नेतृत्व के हाथों में हैं।

गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण देश को कोरोनारूपी भयंकर महामारी में देश के लोगों की जान बचाने के लिए 9 महीने के बहुत कम समय में देश के लोगों के लिए वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना रोधी टीके को इजाद किया और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण से अगले 9 महीने में देश में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने का कीर्तिमान स्थापित किया। यह सभी देशवासियों और राष्ट्र के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि कोरोना टीका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है जो हमें महामारी के कुछ ही महीनों में कोरोना रोधी टीका के रूप में मिल गया, वरना किसी भी बीमारी का टीका मिलने में देशवासियों को 10-20 साल लग जाते थे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश तेज़ी से आगे बढ़ा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू से ही एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी और कोरोना के खिलाफ जंग में देशवासियों को बचाने का दृढ संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉक्टर एकता चौधरी, आशा वर्कर मौसमी शर्मा भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया सहगल, करण गोयल, अरविंद चंदिला, वरुण यादव, गौतम खन्ना आरडबल्यूए पदाधिकारी सुबोध नागपाल, सत्यवीर दहिया, राजीव गोयल बेनिराम, बी बी गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!