1025 शिकायतों में से 875 का निवारण कर दिया गया

फरीदाबाद, 24 अप्रैल। कोराना महामारी के चलते फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा गत 21 मार्च से स्थापित किया गया कंट्रौल रूम प्रात: 9 बजे से सायं 9 बजे तक सीधे निगमायुक्त डा. यश गर्ग के कार्यालय की देखरेख में निरन्तर काम कर रहा है, जिसमें दो शिफटों में तैनात तीन-तीन कर्मचारी जलापूर्ति, सीवरेज, सफाई, फोगिंग व सेनीटाईजेशन से संबधित शिकायतों को नोट करके एक व्हाटसप गु्रप के माध्यम से संबधित शाखा को भेजते हैं, जिस गुप मेंं निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इन शिकायतों को निरन्तर मानीटर करते रहते हैं। निगम के जन संपर्क अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कंट्रौल रूम के फोन नम्बर 0129-2415549 व 0129-2411664 के माध्यम से आज दोपहर तक तक प्राप्त कुल 1025 शिकायतों में से 875 का निवारण कर दिया गया है और शेष षिकायतों का भी शीघ्रता से निवारण कर दिया जायेगा।
निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने शहरवासियों को आज एक बार फिर विश्वास दिलाया है कि कोराना महामारी से बचाव की खातिर निगम प्रशासन नागरिकों को मूलभूत सुविधायें बेहतर ढग़ से उपलब्ध करवाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। निगमायुक्त के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के लिए आज 2720 सफाई कर्मचारियों (जिनमें महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल है) के द्वारा सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे निगम क्षेत्र की सफाई की गई, ईकोग्रीन कम्पनी के द्वारा 227 वाहनों के द्वारा लगभग 90 प्रतिशत कूड़े के ढ़ेरों को उठाया गया है, मकैनिकल स्वीपिंग मशीनों के द्वारा 11 किलोमीटर सडक़ों की सफाई की गई है, 18 जगहों से स्वास्थ्य विभाग से तालमेल करके पी.पी.ई (मास्क व दस्ताने आदि) वेस्ट को उठाया गया है। 206 सार्वजनिक शौचालयों सहित रैनबसेरों, सार्वजनिक स्थानों और 36 वार्डों में अनेकों जगहों को सेनीटाईज करवाया गया है। निगम के द्वारा स्थापित रैनबसैरों में कल रात तक ठहरने वाले 196 व्यक्तियों को खाने की व्यवस्था सहित अन्य आवष्यक जरूरतों को पूरा किया गया है। निगम क्षेत्र में राशन व सब्जी आदि की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जा रही है। किरायेदारों से किराया आदि न मांगने के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है। पूरे निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फोगिंग भी करवाई जा रही है। निगमायुक्त ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने-अपने घरों से बाहर न निकलें, जिससे कि कोराना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
इधर पूरे निगम क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरण करने का शुरू किया गया अभियान आज भी जारी रहा। निगम की 7 टीमें अन्य दिनों की तरह आज शुक्रवार को भी पूरे जी-जान से जुटी रही और निगम कर्मचारियों की इन 7 टीमों ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकताओं के सहयोग से निगम क्षेत्र में हजारों जरूरतमंद गरीब लोगों को दोपहर का खाना वितरित किया। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में खाना उपलब्ध करवाने से लेकर खाना वितरण के कार्य में जैन स्थानक सेक्टर-7 व सेक्टर 15, एन.जी. ओ. एक संघर्ष, गुरूग्राम की एक कम्पनी इंडस टावर लिमिटेड, एस्कार्टस लिमिटेड, गुरूद्वारा सैनिक कालोनी, गुरूद्वारा श्री गुरू गंथ साहब कल्याण सिंह चौक, गुरूद्वारा जवाहर कालोनी, गुरूद्वारा सिंह सभा मार्किट नंबर 1, गुरूद्वारा भक्त जोधा राम सिंह, एन.एच. 2, सैनिक कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन, सेल्फलेस सर्विस ग्रुप अशोका एनकलेव, फ्रन्टियर कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन, हनुमान मन्दिर गांव कैली, पैरामाउंट पोलीमीर झाड़सैंतली, यंग फेस इंडिया, के इलावा अनेकों सामाजिक कार्यकता व संस्थायें सहयोग दे रहे हैं।



