मुजेसर एरिया में 19 वर्षीय लडक़ी की दोस्त ने की हत्या, थाना मुझेसर में मुकदमा दर्ज

- मृतका के भाई की शिकायत पर मुजेसर थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद : लडक़ी की हत्या की खबर सुनकर थाना प्रबंधक मुझेसर, चौकी इंचार्ज संजय कॉलोनी, क्राइम ब्रांच की टीम, एफएसएल की टीम और डीसीपी एनआईटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लडक़ी सेक्टर-24 स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। परिजनों के मुताबिक लडक़ी की पिछले दो-तीन वर्षों से आरोपी महेंद्र के साथ दोस्ती थी। युवती के भाई के अनुसार लडक़ी कल सुबह घर से निकली थी लेकिन शाम को वापिस घर नहीं आई। सुबह 5.30 बजे किसी व्यक्ति का फोन आया की एक लडक़ी, संजय कॉलोनी सोहना मोड़ के पास चोटिल हालत में पड़ी हुई है। भाई अपने परिजनों के साथ बताए गए स्थान पर अपनी बहन के पास पहुंचा जहां पर वह घायल अवस्था में पड़ी थी। मृतका रोशनी ने बताया कि उसके दोस्त महेंद्र ने उसे बहुत चोटे मारी है, उसके वाद वो बेहोश हो गई थी।
परिजन लडक़ी को बी के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने चेक किया और बताया की लडक़ी की मृत्यु हो चूकी है। आरोपी महेंद्र की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा ।



