12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना सेंट्रल ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल मुकेश कुमार मल्होत्रा द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता व उनकी टीम ने एक आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शीशपाल है जो फरीदाबाद के ओल्ड एरिया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ महिला थाना सेंट्रल में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 12 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 1 वर्ष से लड़की को परेशान कर रहा था गलत नियत से उसके साथ संपर्क में आने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने इसका विरोध किया और सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके पश्चात उसके परिजन लड़की को लेकर महिला थाने पहुंचे और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!