15 इकाईयों को किया सील, करीब 28.10 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

फरीदाबाद, 8 दिसम्बर। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए दिंनाक 08.12.2021 को 15 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 28.10 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एन0आई0टी जोन-2 ने 2 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 02.10 लाख रूपये, एन0आई0टी जोन-3 ने 12 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 18.04 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तथा बल्लबगढ जोन 2 में एक इकाई को सील किया गया जिस पर 8 लारव रूपये बकाया है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया सम्पत्ति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कार्यवाही से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देष दिए कि दिनांक 31.03.2022 तक सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकायाजात वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!