टेलीग्राम पर टास्क पुरा करने के नाम पर 3,22,000 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई
खाते में आये थे ठगी के 81,000 रुपये

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके टेलीग्राम पर एक अंजान नंबर से मेसेज आया, जिसमें टेलीग्राम टास्क पुरा कर पैसे कमाने बारे बताया गया था। जिस पर उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये कुल 3,22,000 रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने निर्मल तेजी(30) वासी बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निर्मल तेजी मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी एक प्राइवेट बैंक में सफाई का काम करता है। खाता में ठगी के 81,000 रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



