2.300 किलोग्राम गांजा बरामद, आरोपी तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच एनआईटी की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने 2.300 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 सितम्बर को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित सरोज कुमार, निवासी गांव बिजौली, जिला बक्सर, बिहार को आजाद नगर झुग्गी, मुजेसर के पास से 2.300 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मूल रूप से जिला बक्सर, बिहार का रहने वाला है और वह ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर फरीदाबाद पहुंचा था। आरोपित उक्त गांजा को करीब 8,000 रुपये में खरीदकर लाया था तथा फरीदाबाद में अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में दिल्ली में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



