अवैध देसी कट्टा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद, AVTS-2 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में AVTS-2 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई को AVTS-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव(38) वासी लेबर चौक सेक्टर-7 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित शेरपुर-डाडर रोड फरीदाबाद के पास से व एक अन्य मामले में राहुल(27) वासी मुकेश कालोनी बल्लभगढ फरीदाबाद को सेक्टर 28-29 के पुल के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!