घर से आभुषण चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार, एक सोने का कडा व चैन बरामद

क्राईम ब्रांच DLF की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच DLF की ने टीम ने थाना पल्ला में दर्ज घर में घुसकर चोरी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये बिजेंद्र(19) व कुलदीप(22) वासी धीरज नगर पल्ला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमनदीप वासी सूरदास कलोनी तिलपत ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी 2026 को वह अपने परिवार सहित सिरसा गया हुआ था। जब घर वापस आया तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था तथा अलमारी से सोने की चैन व कडा गायब था। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों दोस्त है, जिन्होंने 13 फरवरी की रात को सूरदास कॉलोनी स्थित एक घर ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे एक सोने का कडा व चैन बरामद करके जेल भेजा गया है। जिनका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है, दोनों पर चोरी के 8-8 मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!