कम्पनी मालिक बन कर्मचारी के साथ 30 लाख का फ्राड करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, ठगों को कराते थे खाता उपलब्ध

फरीदाबाद : पुलिस द्वारा साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी सन्नी और विकेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि सेक्टर-3 वासी महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह एक प्राइवेट कम्पनी में फाईनेंस मनेजर के तौर पर काम करती है और एक दिन उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसके नम्बर पर कम्पनी का लोगो भी लगा हुआ था औऱ उसने अपने आप को कम्पनी का मालिक बताते हुए शिकायतकर्ता को कहा कि वह अभी मिटिंग में है और किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पेमेंट करनी है, बैंक की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता को पेमेट करने को कहा, जिस पर उसने 30 लाख की पेमेंट दिए गए खाता पर कर दी। फिर कुछ देर बाद कथित मालिक का पैसे के लिए मैसेज आया, जिस पर उसने मालिक के बेटे को इसके बारे में बतलाया तो उसने कोई नया प्रोटेक्ट ना होने की बात कही जिसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी वासी साई एन्कलेव, दिल्ली को दिल्ली व विकेश वासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सैक्टर-1 रोहतक को रोहतक से गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में पता चला के दोनों आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे और इन्होने आरोपी प्रियांशु का खाता ले कर आगे ठगों को दे दिया था। दोनों को पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मामले में 4 आरोपी चंद्रशेखर, अनुपमा, नितिन व प्रियांशु को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!