2 झपटमार गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई, फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी की जा रही है। थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत एनएचपीसी चौक से सुभाष नगर के बीच के रास्ते में झपटमारी करने के एक मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अनुद(22) वासी भाटी कलां साउथ दिल्ली व पवन(21) वासी NIT फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुनील वासी सुभाष नगर ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16/17 मार्च की रात को वह NHPC चौक से सुभाष नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार लडके आये और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है। 16/17 मार्च की रात को दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल पर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। अनुद मोटरसाइकिल चला रहा था। आरोपितों से फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनको पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!