चोरी की 2 स्कूटी बरामद, अपराध शाखाओं की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की 2 स्कूटी बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर 2025 को थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में एक स्कूटी चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने फूल सिंह उर्फ मूंगा वासी गाँव चूधींका जिला नूंह हाल गाँव बादशापुर फरीदाबाद को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरीशुदा स्कूटी बरामद की है।

वहीं अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में गौरव वासी खरखौदा सोनीपत हाल सेक्टर-7 फरीदाबाद से चोरी की स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!