2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित हाकम वासी लहरवाडी नुंहू को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर पूर्व में भी फरीदाबाद में वाहन चोरी के दो मामले दर्ज है।

वहीं थाना तिगांव में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अंशु उर्फ अंशुल वासी शिव कॉलोनी तिगांव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!