21वीं सदी महिलाओं की सदी होगी : पूनम सिनसिनवार

फरीदाबाद। स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आईएमटी सेक्टर-68 स्थित संस्थान में पृथला ब्लॉक के ततारपुर गांव की महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। सर्टिफिकेट का वितरण वास्तुकार वरुण वर्मा के द्वारा किया गया। वरुण वर्मा ने जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिएस्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा यह नेक कार्य समाज हित में है। इस नेक कार्य के द्वारा महिलाओं की स्थिति बेहतर होगी और महिलाएं भी अपने परिवार में एक कमाऊ सदस्य के रूप सहयोग करेंगे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वरुण वर्मा ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की बहुत सराहना की। अंत में स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था की अध्यक्षा पूनम सिनसिनवार ने आए हुए अतिथि का धन्यवाद किया।

पूनम सिनसिनवार ने बताया 21वीं सदी महिलाओं की सदी होगी। ततारपुर गांव की 20 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया महिलाएं भी अपने बच्चों के पालन पोषण में अपने परिवार जनों का सहयोग कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का उद्देश्य एक तो स्वरोजगार देना होता है और दूसरा अपने परिवार के बच्चों का और अपना साफ-सफाई का भी योगदान महिलाओं के द्वारा दिया जा सकता है। संस्थाएं इस तरह के कार्यक्रम वर्ष भर चालू रखती है। संस्था ने कोरोना काल से पहले के सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मदन गोपाल, प्रशिक्षक सुमन, योगिता, रचना, नेहा शर्मा, कीर्ति, रीटा, रानी और बीजू ठेकेदार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!