फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सकलदीप निवासी गांव खरगूपुर, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मुजेडी को नचौली रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। वहीं रोहित निवासी झाब, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को श्मशान घाट सेक्टर-29 के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के कब्जे से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

इसके अलावा अपराध शाखा AVTS की टीम ने राहुल निवासी यादव कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-58 क्षेत्र से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने गंगा प्रसाद निवासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद को सिद्धदाता आश्रम के पास से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपित राहुल के खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी और NDPS एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, जबकि गंगा प्रसाद के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!