सराय विद्यालय के 23 विद्यार्थी सफल, चंदन फरीदाबाद टॉपर

फरीदाबाद : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुनियाद जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क जे ई ई और नीट की कोचिंग मिलती है में लेवल टू की परीक्षा में 23 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के 23 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बुनियाद की द्वितीय चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा अब बुनियाद की तृतीय चरण की परीक्षा में ये सभी विद्यार्थी और भी परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर है। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और स्टाफ सदस्य तथा अध्यापकों जसबीर सिंह, अजय गर्ग, धर्मपाल शास्त्री सहित सभी ने सभी सफल हुए तैइस विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बुनियाद के तृतीय चरण की परीक्षा में और भी अधिक तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्कूल के छात्रों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में भारी भरकम फीस नहीं देनी पड़ेगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बुनियाद नाम से एक योजना प्रारंभ की हैं जिस में कोचिंग लेने वाले छात्रों के लिए ड्रेस, पुस्तकें, टेबलेट, बैग और परिवहन जैसी सभी व्यवस्था विभाग की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी। मेरिट में रहने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी।

प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे तृतीय लेवल के लिए समर्पित हो कर परिश्रम से तैयारी करें ताकि यह चरण भी आप उत्तीर्ण होकर जे ई ई और नीट की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर अपने करियर को उज्ज्वल बनाएं और अच्छे चिकित्सक, अच्छे इंजीनियर एवं अच्छे नागरिक बन कर देश की सेवा करें ताकि हमारा देश सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर पर सभी अध्यापक जसबीर सिंह, अजय गर्ग, पूनम, शालिनी, ममता, ज्योति, राजेश भाटी, किरण मेहला, किरण बाला, सुनीता, सुदेश, महिपाल, आदित्य पाल सहित सभी ने विद्यार्थियों का स्वागत और उत्साहवर्धन करते हुए और भी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!