24 घंटे में पुलिस ने बलात्कार, अवैध हथियार, अवैध शराब लड़ाई झगड़ा तथा जुए के मुकदमों में 26 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • आरोपियों के कब्जे से जुए के 11750 रुपए नकद बरामद

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 18 मुकदमों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपी जावेद, हरिकिशन, देवेन्द्र, अजय, कमलदीप, विजय, सुनिल,संदीप, मागीलाल, सुखराम, ईश्वर, भीम, धर्मवीर, राहुल, रामान्द, युसफ, विजय, ग्रुप्रित उर्फ शेखी, विजय, पार्थ, विजय, उमेश, फोकन कमानत, मुकेश कुमार, राजकुमार और बॉवी का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मांगीलाल को पोक्सो एक्ट, आरोपी सुनिल, विजय, पार्थ, उमेश, फोकन कमानत और मुकेश कुमार को जुआ अधिनियम, आरोपी राजकुमार तथा बॉवी को अवैध हथियार, आरोपी जावेद को लापरवाही से डंफर चलाकर दुर्घटना करने, आरोपी राहुल, रामान्द, युसिफ विजय व एक और विजय को लड़ाई झगड़ा तथा आरोपी ग्रुप्रित उर्फ शेखी को पीओ के मुकदमे में, आरोपी हरिकिशन को फ्रॉड में तथा आरोपी देवेन्द्र, अजय, कमलदीप और विजय को दहेज के, आरोपी ईश्वर, भीम और संदीप को स्नैचिंग के मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है।

जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनिल, विजय, पार्थ, उमेश, फोकन कमानत और मुकेश कुमार से 11750 रुपए नगद बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!