एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11,40,000/-₹ बरामद, 14,15,426/-रू रुपए खातों में फ्रिज

साइबर ठगी पर 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 9 से 15 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹11,40,000/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 5 व सेंट्रल के 3 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 11,40,000/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 182 शिकायतों का निस्तारण कर 14,15,426/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 9 से 15 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रमन, मनीष, सचिन, रोहित, बलराम, राहुल वालिया, कुलवंत सिंह, विशाल कुमार, बिमलेश, धीरेन्द्र, तुषार कठोत्र, यश, दीपक, वैभव कुमावत, ऋषि जायसवाल, सैम खान, मोहम्मद आदिल, रॉबिन खान, मनजिंदर सिंह, सुखजिंदर, जतिंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, रोहित गर्ग, जावेद, इंद्रप्रकाश, द्वारिका प्रसाद, मोहम्मद फैजी, अकील शेख व सोनू कुमार का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

जागरूकता ही साइबर ठगी पर प्रभावी प्रहार है, जागरूक बने सुरक्षित रहें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!