फरीदाबाद : मंदिर सेवा समिति सेक्टर 22 के प्रांगण में कंबल व वस्त्र वितरिण कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद : प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर 22 द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष गंगेश तिवारी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए मंदिर प्रांगण में वस्त्र व कंबल बांटे गए। उन्होंने बताया कि यह पुण्य का काम है, मकर संक्रांति के दिन हर संस्था को आगे आकर हर गरीब व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर सारन गांव से ठाकुर जयपाल सिंह, हरि नारायण तिवारी, परमानंद मिश्रा, मंदिर समिति के प्रबंधक सीताशरण तिवारी, राहुल यादव, कमल कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!