डिलवरी बॉय से फोन व स्कूटी लूटने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

लूट गया फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : 7 अप्रैल को एनएचपीसी चौक के पास डिलवरी बॉय से फोन व स्कूटी लूट ली गई थी। घटनाक्रम के संबंध में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 3 आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित(24), श्रवण(21) व प्रिंश(19) वासी NIT फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ललन मंडल वासी कृष्णा कालोनी ने थाना सेक्टर-31 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है और 7 अप्रैल को वह अपना ऑर्डर लेकर सेक्टर-45 से सेक्टर-43 की तरफ जा रहा था तथा जब वह NHPC चौक के पास पहुंचा तो चार लडको ने उसके साथ मारपीट कर उसका फोन व स्कूटी छीनकर वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित दोस्त है। जिन्होंने 7 अप्रैल की रात को शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका फोन व स्कूटी छीनकर फरार हो गये थे। जिनसे 1 फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!