घर से नकदी व आभूषण चोरी के मामले में 3 आरोपितों को प्रोडक्शन वांरट पर लेकर किया गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने घटनास्थल की निशानदेही कराई

फरीदाबाद- 16 फरवरी को पल्ला थाना के अंतर्गत सूर्य विहार पार्ट 2 स्थित एक घर से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने कुलदीप (21), विनोद (19) व ताबिर (20) वासी पल्ला, फरीदाबाद को जिला जेल फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपित दोस्त है तथा एक ही एरिया के रहने वाले हैं। जिन्होंने 16 फरवरी को दिन के समय पहले शिकायतकर्ता के घर की रैकी की थी और फिर रात को लोहे की रॉड से ताला तोडकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे 57,000 रुपये पहले ही बरामद किये जा चुके हैं। जिनको गिरफ्तार कर घटनास्थल की निशानदेही कराई गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। कुलदीप पर 17, ताबिर पर 15 व बिजेंद्र पर 6 मामले पहले ही दर्ज है। जिनको दोबारा से जेल भेजा गया है।

बता दें कि कुन्दन वासी सूर्य विहार पार्ट-2 की शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 16 फरवरी को वह परिवार के साथ अपने गांव, बिहार गया हुआ था। 28 फरवरी को वापस लौटकर आया तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था और अलमारी से 66,000 रुपये नकद, सोने की चैन, सोने की अंगुठी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!