Dream11 की फ्रैन्चाइज़ दिलाने के नाम पर 8.10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने नागौर से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के द्वारा लगातार साइबर जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक तो किया ही जा रहा है, साथ ही साइबर ठगों पर प्रहार करते हुए उनको गिरफ्तार भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने Dream11 की फ्रैन्चाइज़ दिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपी भवानी सिंह सोलंकी को नागौर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-85 के रहने वाले एक व्यक्ति ने 04 फरवरी 2025 को थाना साइबर सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक टेलीग्राम आईडी से मैसेज आया कि वह Dream11 की फ्रैन्चाइज़ देने का काम करते है। अगर शिकायतकर्ता Dream11 की फ्रैन्चाइज़ लेता है तो उसकी काफी कमाई होगी। शिकायतकर्ता की व्हाट्सएप के माध्यम से बात हुई। जिससे शिकायतकर्ता को विश्वास में ले लिया। ठग ने शिकायतकर्ता को अन्य गेमिंग की फ्रैन्चाईज दिलाने की भी बात कही। जिसके लिए ठग ने अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता से कुल 8.10 लाख रुपए लिये। इसके बाद ठग ने शिकायतकर्ता के फोन का जबाव देना बंद कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार आरोपी भवानी सिंह सोलंकी तिरूपति बालाजी नगर जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम ID पर फ्रैन्चाइज दिलाने की ऐड लगा रखी थी, जिसे देखकर लोग उससे संपर्क करते थे, फिर वे लोगों को झांसा देकर फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे, वह किसी अन्य व्यक्ति के लिए काम करता था और ठगी के पैसे का 10% का हिस्सा लेता था। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!