526 करोड़ का राफेल अब 1670 करोड़ में क्यों ? : रणदीप सिंह सुरजेवाला

पानीपत ! राफेल के भारत पहुंचने के साथ ही इस लड़ाकू विमान पर फिर से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने फिर से सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बड़ी चतुराई से राफेल के भारत आने की बधाई भी दी है और कुछ सवाल पूछकर तंज भी कसा है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा- राफेल का भारत में स्वागत है। वायुसेना के जांबाज लड़ाकुओं को बधाई। आज हर देशभक्त ये जरूर पूछे कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों? 126 राफेल की बजाय 36 ही क्यों? मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ्रॉस क्यों? 5 साल की देरी क्यों?

बता दें कि कांग्रेस इससे पहले भी राफेल की खरीद को लेकर लगातार सवाल उठाती रही है। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच लंबे समय तक बयानबाजी चली है। सिर्फ इतना ही नहीं कीमतों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!