दिल्ली में फैक्ट्री में लगी आग !

नयी दिल्ली, 29 जनवरी ! उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को आग लगने के बारे में सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूर्वाह्न 10 बजकर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!